समाचार ब्यूरो
23/08/2022  :  01:47 HH:MM
मिलिंद सोमन आज अपनी फिटनेस से पूरे देश को प्रेरित कर रहे हैं-रमेश बिधूड़ी
Total View  2425

नई दिल्ली, 22 अगस्त। सांसद रमेश बिधूड़ी और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा आज बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन का सात दिवसीय तिरंगा झंडा यात्रा का आज दिल्ली में समापन मौके पर स्वागत किया गया।

इस मौके पर पूर्व महापौर जय प्रकाश, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग, अजय भारद्वाज, रवि कप्तान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली के लाल किले पर एक्टर मिलिंद सोमन को फूलो की माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि 14 अगस्त से झांसी से अपनी झंडा यात्रा की शुरुआत कर मिलिंद सोमन 450 किलोमीटर से अधिक दूरी का पैदल यात्रा कर बल्लभगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि मिलिंद सोमन आज पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल हैं और 57 वर्ष की उम्र में जिस तरह से खुद को फिट रखा है, वह आज देश के युवाओं को भी प्रेरित करता है। उनके द्वारा यह पैदल यात्रा भी उसी का एक हिस्सा है और देश के प्रति उनके प्यार और सम्मान को दर्शाता है।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मिलिंद सोमन इस यात्रा के द्वारा झंडे के प्रति समर्पण और देश प्रेम को जगाने का काम किया है। उन्होंने लोगों को  इस यात्रा से ना सिर्फ तिरंगे के सम्मान करने का संदेश दिया बल्कि जिस उम्र में उन्होंने यह पैदल यात्रा की वह देश के सामने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि मिलिंद सोमन के इस प्रयास से खासकर युवाओं के अंदर देश प्रेम की भावना विकसित होगी।






Related Links :-
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग
र्वी दिल्ली के महापौर ने निगम द्वारा खरीदे शववाहन को स्वयंसेवी संस्थान को हस्तांतरित कर जनसेवा में किया समर्पित