राष्ट्रीय (02/04/2015)
यमन:हवाई हमले के विरोध में जंतर मंतर में कैंडल मार्च

| यमन में हो रहे सउदी की तरफ से हवाई हमले के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर 3 अप्रैल यानि शुक्रवार को कैंडल मार्च होगा। यह कैंडल मार्च शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। यमन में इन दिनों बेगुनाह लोग सउदी की हवाई हमले की वजह से मारे जा रहे हैं। जिसकी वजह से बेकसूर बच्चे औरते व जवान लोग मारे जा रहे हैं। इन हवाई हमले से पूरे यमन में अशांति का माहौल है। अभी हाल ही में यमन की राजधानी सना में शुक्रवार की नमाज़ के वक्त भी दो शिया मस्जिदों में बम धमाके हुए जिसमें 140 से ज्यादा लोग मारे गये और तकरीबन 350 से ज्यादा लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गये थे।अल कायदा और आइएसआई जैसे आतंकवादी संगठन शियाओं को निशाना बनाते रहते हैं जिससे बेकसूर शियाओं जिसमें बच्चे, महिलाओं जैसे बेकसूर लोगों को शहीद होना पड़ता है। जंतर मंतर पर शुक्रवार को होने वाले कैंडल मार्च के संयोजक मौलाना जलाल हैदर नकवी है। वहीं शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहसिन तक़वी और मौलाना शेख मो. असकरी ने देश के सभी मुस्लिमों और हर नागरिक से अपील की है कि वो इस कैंडल मार्च में शिरकत करें जिससे गुनाहागार और ज़ालिम लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाए। |
Copyright @ 2019.



