राष्ट्रीय (02/04/2015) 
दुष्यंत चौटाला करंगे रूपी समाजसेवी कार्यक्रम
हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला जी के नेतृत्व में 3 अप्रैल 2015 को "हिसार स्वच्छता की ओर" रूपी समाजसेवी कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसमें पूरे हिसार में जगह जगह पर सफाई, हाथ धोने, खुले में शौच आदि विषयों पर स्थानीय सन्गठन के साथ साथ अंतराष्ट्रीय एजेंसीज भी शामिल होंगी। मुख्य कार्यक्रम के रूप में हिसार रेलवे स्टेशन पर "मास हैंडवॉश" (सामूहिक हाथ धोने) किया जायेगा। जिसमें जनता को सही ढंग से हाथ धोना व अपने आस पास गन्दगी फैलने से रोकने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। इस मिशन में रेलवे स्टेशन के कई गन्दे पड़े हिस्सों को धोया व् साफ़ किया जायेगा। साथ साथ स्टेशन पर मौजूद लोगों के हाथ भी धुलवायेंगे। इस कार्यक्रम के लिए PGC (Parliamentarian's Group for Kids) का सहयोग भी मिलेगा। इस मौके पर हिसार के गणमान्य लोगों के साथ साथ कई अंतराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य भी शामिल होंगे। इसमें सन्गठन के कार्यकर्ता स्टेशन को पेंट कर उसका सौन्द्रियकरण भी करेंगे।
Copyright @ 2019.