राष्ट्रीय (31/03/2015)
हरियाणा में 3 से 5 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना

चण्डीगढ़ के मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले पांच दिनों के मौसम का पुर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को इस सम्बंध में जानकारी देती हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि के बारिश और गर्ज के साथ छींटे पडऩे के साथ दौरान अगले 48 घण्टों में मुख्यत: शुष्क मौसम के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 3 से 5 अप्रैल के दौरान कई स्थलों पर बारिश होने की संभावना है और कई स्थलों पर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से हवाएं चलने के साथ व गर्ज के साथ छींटे पडऩे व ओलावृष्टिï होने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और करनाल में बारिश और गर्ज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। |
Copyright @ 2019.