राष्ट्रीय (31/03/2015)
पूर्व विधायक भरत सिंह हत्या मामले में पुलिस ने जब्त किये सीसीटीवी फोटेज़

--सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने लिया अपने कब्जे में -- पूर्व विधायक पर भी थे आठ अपराधिक मामले दर्ज -- पहले भी हो चूका था मृतक पर हमला नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ इलाके में इनेलों के पूर्व विधायक भरत सिंह को रविवार की रात गोली मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है। पुलिस इस मामले में नजफगढ इलाके में स्थित अभिनंदन वाटिका में उस वक्त कुआ पूजन कार्यक्रम में मौजूद तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस दौरान वाटिका में लगे उन सभी चार से पांच सीसीटीवी कैमरों की फुटजों को अपने कब्जे में ले लिया है। देर रात हुए इस हत्याकांड में मुखबिरों का हाथ भी बताया जा रहा है पुलिस की कई टीमे मामले की जांच में रात से लगी हुई है। हालांकि सूत्रों की माने तो करोडों की प्रोपर्टी को लेकर चल रहा विवाद ही भरत सिंह की हत्या की मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस के आलाधिकारियों की माने तो रविवार की रात इनेलो के पूर्व विधायक भरत सिंह इलाकें में स्थित अभिनंदन वाटिका में कुआं पूजन कार्यक्रम में आए थे। इस बीच वह वहां कुछ लोगों के साथ खाना खा रहे थे। और उनके सुरक्षा में तैनात पीएसओ में भी वहां पर खाना खा रहा था। तभी हमलावर ने उनके उपर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच वहां हुई फायरिंग के दौरान उनका पीएसओ भी घायल हो गया था। गोली की आवाज सुनकर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया हालांकि इस मामले में पुलिस की कई टीमे देर रात से मामले की छानबीन में लग गई थी। पुलिस कार्यक्रम स्थल पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। वही पुलिस इस मामले में वहां मौजूद लोगों से भी मामले की पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो भरत सिंह की हत्या का मुख्य कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। जिसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वही पुलिस गैंग की आशंका को ध्यान में लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के आलाधिकारियों की माने तो हत्याकांड में उदयवीर उर्फ काले गैंग पर शक जता रही है। इस गैंग की बहुत पहले किशन पहलवान से जमीन को लेकर मुठभेड हो चुकी है। वही सूत्रों की माने तो वारदात को अंजाम देने के लिए मुखबरी एक बड़ी वजह मनी जा रही है। क्योकि हमलावरों को भरत सिंह के साथ आए कार्यक्रम में लोगों के बारे में पुरी जानकारी थी। बदमाशों ने उनके पास आराम से जा कर इस घटना को अंजाम दिया था। भरत सिंह की हत्या से आहत विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने नजफगढ क्षेत्र के पूर्व विधायक भरत सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। गोयल ने अपने संदेश में सिंह के परिवार वालों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट करने के साथ-साथ दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। इनेलों पूर्व विधायक भरत सिंह की शव यात्रा पर हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थे। इस जनसमूह में हत्या को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थी इसी दौरान भरत सिंह के भाई निगम पार्षद किशन पहलवान ने बताया तीन साल पहले भी भरत सिंह पर हमला किया गया था जिसमें भरत सिंह बच गया था। तभी से लगातार भरत सिंह की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय से गुहार लगाईं जा रहीं थी लेकिन उनकी तरफ से कोई अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया नही कराई गयी। जिस वजह से हमलावर इस वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए अगर सुरक्षा बढ़ाई जाती तो हमलावर हमला करने की हिम्मत नही कर पाते। गौरतलब है कि तीन साल पहले हुए हमले के बाद भरत सिंह ने अपने बच्चों को इस इलाके से दूर भेज दिया था ताकि कोई उनको नुकशान न पहुंचा सके। |
Copyright @ 2019.



