राष्ट्रीय (30/03/2015) 
महिलाओं के लिए स्पेशल मेरु एव कैब
16 जनवरी 2015 को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मेरु एव कैब को हरी झंडी दिखाई थी। यह कैब सिर्फ महिलाओं के लिए ही है। इस कैब की खास बात यह है कि इस कैब का ड्राइवर कोई पुरुष नहीं बल्कि खुद महिला ही है। मेरु कैब ने अब तक 28 महिलाओं को ट्रेनिंग देकर दिल्ली में मेरु कैब उतार दी है। मेरु कैब की मदद से महिलाएं आसानी से दिल्ली में कहीं भी हो वो मेरु एप्स के ज़रिये या 44224422 पर कॉल करके मेरु कैब मंगवा सकती है। समाचार वार्ता ने मेरु केब की महिला ड्राइवर उर्मिला सूद से बात की तो उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हम महिला ड्राइवर हमेशा तैयार है। हमें पुरी सुरक्षा देने के लिए और सेफ ड्राइविंग की पूर्णत: ट्रैनिंग दी गई है जिससे हमारे अंदर आत्मविश्वास जगा है। इस कदम से महिलाओं का सशक्तिकरण में बढ़ावा भी मिलेंगे।
हाल ही में दिल्ली में उबर कैब के मामले ने बड़ा तूल पकड़ा था और यह मामला संसद तक पहुंचा था। महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए मेरु केब एक बड़ा और अच्छा कदम है जिससे कभी भी कहीं भी महिलाएं अपने आपको सुरशक्षित समझ सकती हैं।
अली अब्बास नक़वी की रिपोर्ट

फेसबुक पर भी आप समाचार वार्ता से जुड़ सकते हैं.
facebook.com/samachar.varta
Copyright @ 2019.