राष्ट्रीय (30/03/2015)
गन प्वांइट पर लुटे 9.80 लाख

पंचकूला। सोमवार की सुबह यहां सेक्टर 8 की मार्केट में कार सवार तीन लुटेरों ने गन प्वांइट पर 9.80 लाख रुपए लूट लिए। घटना करीब 10.15 बजे डाकघर के सामने हुई। स्विफ्ट कार सवार तीन लुटेरों ने कैश लूटने के लिए दो गोलियां भी चलाई जो कैश हाथ में लिए राजकुमार को लगीं। उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, राज कुमार ने 9.80 लाख रुपए की रकम सेक्टर 8 के डाकघर से ही चंद मिनट पहले निकलवाई थी। वहीं से लुटेरे राजकुमार के साथ हो लिए। डाकघर से बाहर आते ही लुटेरों ने राजकुमार से कैश मांगा और विरोध करने पर दो बार गोली चलाई। गोली राजकुमार के हाथ पर लगी है। मौके पर काफी खून गिरा। मार्केट में गोलियां चलने पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पहले एसएचओ ललित कुमार और बाद में एसीपी दलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अभी लेटेरों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है। ध्यान रहे कि सेक्टर 8 की मार्केट में काफी बैंक और रोजाना करोड़ों रुपए का लेन देन होता लेकिन यहां पुलिस की गश्त कभी कभार ही होती है |
Copyright @ 2019.



