राष्ट्रीय (29/03/2015)
लोगो कि समस्या सुने बिना ही वापस लौटे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को अपने दिये हुये वायदे के अनुसार कैथल के पी डब्लयु डी विश्राम गृह में आये जहा पर उन्होंने आम जनता की समस्या सुननी थी। इस की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा प्रत्रकारों को भी दी गई। समय दोपहर साढ़े ग्यारह बजे का दिया गया। इस आगमन पर आर एस एस की विभिन्न प्रकार से बनी शाखाओं को भी दिया गया। आम जनता, पत्रकार व जिले की इन शाखाओं के कार्य कर्ता तय समय अनुसार कैथल के पी डब्लयु डी विश्राम गृह में पहुचें। उस समय तक मुख्यमंत्री नही आये हुये थे। कुछ समय के बाद मुख्यमंत्री आये और उनके आगमन पर पुलिस कर्मीयों ने अपनी डयुटी बड़ी मुस्तैदी से निभाते देखा गया। परिषद् की इन शाखाओं की लाईने मुख्यमंत्री से मिलाने के लिये लगवाई गई। पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री से प्रैस कांफ्रेंस के लिये समय मागां गया। जन सूचना अधिकारी रणधीर शर्मा के द्वारा जिला प्रशासन के उच्च अधिकारीयों से मिल कर और मुख्यमंत्री से बात चीत करने के उपरान्त बताया गया की जन समस्या सुनने व परिषद् की शाखायों के कार्य कर्ताओं से मिलने के बाद वे प्रैस कान्फें्रस करेंगे। मुख्यमंत्री के आते समय कुछ लोगों के द्वारा शिकायते मुख्यमंत्री के साथ आये पी ए को दी और अधिकतर जनता उस समय अपनी शिकायते मुख्यमंत्री से मिल कर उसे ही सौपने के लालच में नही दे पाये। मुख्यमंत्री अन्दर विश्राम गृह में पहुच कर एक एक केवल परिषद् के कार्य कर्ता को मिलने के लिये बुलाने लगे। मात्र आठ- दस लोंगों से ही मिलने के बाद मुख्यमंत्री खडे होकर चल दिये। पत्रकार, अपनी शिकायते लेकर पहुचे लोग व परिषद् की शाखाओं के कार्य कर्ता देखते ही रह गये। सभी में रोष था कि यदि मिलना नही था, तो उनको समय क्यों दिया गया। सभी मुख्यमंत्री के व्यावहार से आचार्य चकित थे। राजकुमार अग्रवाल |
Copyright @ 2019.



