राष्ट्रीय (27/12/2014) 
हिन्दु संगठनों ने बोडो ईसाई आतंकवाद के खिलाफ सोनिया और तरूण गोगई का पुतला फूंका
-श्रीलंका की तरह युद्धस्तर पर कार्यवाही करने की मांग
हिन्दू संगठनों ने धर्म रक्षक दारा सेना के अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में जन्तर मन्तर पर बोडो ईसाई आतंकवादियों के विनाश के लिये जोरदार प्रदर्शन करते हुए तरूण गोगई सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक ने सोनिया गांधी और तरूण गोगई का पुतला भी फूंका। 
प्रदर्शन कारियो को सम्बोघित करते हुए दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन ने नृषंस बोडो मिश्निरी आतंकवादियों को सख्ती से कुचलने की मांग करते हुए कहा कि सी आइ ए की आतंकवादी मिश्निरियां 2050 तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के हिन्दू और मुसलमानों का मार कर एक अलग ईसाई देश बनाने के खतरनाक योजना पर काम कर रही है। कोकराझार में हिन्दुओं के घरों और मन्दिरों में आग लगाने के पीछे बोडो ईसाई आतंकवादियों के यही कुत्सिंग मंसूबे काम कर रहे हैं।ये बोडो आतंकवादी इससे पहले तीन बार मुसलमानों की हत्या और उनके घरों में भी आग लगा चुके है। दुःख की बात है कि सोनिया गांधी और अरविन्द केजरीवाल भी इस खतरनाक साजिश में शामिल है।
प्रदर्शनकारियो को सम्बोघित करते हुए ओजस्वी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ओम जी ने कहा कि ईसाई आतंकवादियों के विनाश के लिये सेना को मैदान में उतारने के निर्णय का हम अभिनन्दन करते हैं। वास्तव में इनका विनाश करने के लिये श्रीलंका ने जैसे लिट्ठे नामक ईसाई आतंकवादी गिरोह का खात्मा किया था, वो ही रणनीति हमें अपनानी होगी।
Copyright @ 2019.