राष्ट्रीय (26/12/2014)
राणासरिया के कोषाध्यक्ष नियुक्ति पर वस्त्र व्यापार संघ ने किया अभिनंदन
झुंझुनूं,। श्री वस्त्र व्यापार
संघ की ओर से संघ के मंत्री संजय राणासरिया को भाजपा जिला कार्यकारिणी में जिला
कोषाध्यक्ष नियुक्त करने पर वस्त्र व्यापार संघ की ओर से मोदी रोड स्थित गाडिया
टाउन हॉल में शुक्रवार सायंकाल साठे 6
बजे स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष राजीवसिंह
शेखावत जिला महामंत्री राजेश बाबल,
जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया चिड़ावा
संघ के अध्यक्ष केशरदेव खेतान आदि ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ
किया। वस्त्र व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का स्वगत
माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ा कर किया गया। जिला कोषाध्यक्ष संजय राणासरिया का अभिनन्दन
साफा ओढ़ाकर अभिनन्दन पत्र भेंट कर संघ के अध्यक्ष केशरदेव खेतान, कोषाध्यक्ष शशिकान्त
पंसारी, पवन
गाडिया, नन्दकिशोर
जालान, नरोत्तमलाला
जालान, पवन
टीबड़ा, नरेश
गाडिया, प्रदीप
पाटोदिया सहित अन्य व्यापारियों ने किया। मंच का संचालन हरीश तुलस्यान ने किया।
सभी आगन्तुकों का स्वागत विनोद सिंघानिया द्वारा किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन
में वस्त्र व्यापार संघ की इस अभिनंदन समारोह के आयोजन के लिए साधुवाद दिया तथा
आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ रही है तथा रहेगी।
इस अवसर पर वस्त्र व्यापार संघ के पुनित क्यामसरिया, परमेश्वर जालान, सुरेन्द्रसिंह शेखावत
बड़ाउ, डीएन
तुलस्यान, भवानीशंकर
पुरोहित, झाबरमल
पुजारी, मनोज
कुमावत पार्षद सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। झुंझुनूं, राजस्थान से विकास चौधरी की रिपोर्ट
|
|
|