राष्ट्रीय (05/12/2014) 
अल्पसंख्यक मोर्चे ने फतेहपुरी मस्जिद के द्वार पर चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर।  भाजपा सदस्यता अभियान को आज एक नई दिशा मिली जब भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के सदस्यता अभियान को फतेहपुरी मस्जिद के द्वार तक लेकर पहुंचे।  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आतिफ रशीद चांदनी चैक जिला अध्यक्ष खादिल कुरैशी और केशवपुरम जिला अध्यक्ष श्री फइमुद्दीन सैफी के नेतृत्व में पार्टी के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने जुम्मे की नमाज पढ़कर बाहर निकते मुस्लिम भाइयों के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का समरस्ता एवं सदस्यता संदेश पहुंचाया।  इस अवसर पर दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक चले अभियान में लगभग 2300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Copyright @ 2019.