राष्ट्रीय (21/11/2014)
वलीमे की पार्टी में बच्चा पार्टी ने की चोरी
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों चोर - पुलिस कर रहीं है तलाश नई
दिल्ली। गोकलपुरी के ब्रजपुरी इलाके में वलीमे की पार्टी के दौरान दो
शातिर बच्चे दुल्हे की मां का 60 हजार नगद और लाखों के जेवरातों से भरा बैग
लेकर फरार हो गए। अचानक बैग गायब होने के बाद जब पार्टी में अफरा-तफरी मची
तो सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोनों शातिर बच्चों के बारे में पता लगा। पुलिस
मामला दर्ज कर अज्ञात बच्चों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक असमत
जहां (58) अपने परिवार के साथ बी-2/61, यमुना विहार इलाके में रहती हैं।
उनके बेटे फैस सिद्दीकी की शादी के बाद वलीमे का प्रोग्राम ब्रजपुरी
स्थित धर्मवीर पैलेस में आयोजित किया गया था। प्रोग्राम के दौरान वह
मेहमानों का स्वागत कर रही थीं। उसी दौरान उनके कपड़ों पर कॉफी गिर गई थी
जिसके चलते उन्होंने अपना हैंड बैग अपने पास रखी कुर्सी पर रख दिया और कपडे
साफ करने लगी। कपड़े साफ करने के बाद जब उन्होंने अपना बैग देखा तो बैग
कुर्सी पर से गायब था। उनके बैग में 60 हजार रुपए कैश, एक सोने की लेडीज
अंगूठी आधा तोले की, एक चेन सोने की 2 तोले की तथा एक गले का सैट 3 तोले का
तथा घर की चाबियाँ थी। उन्होंने तुरंत इस बारे में अपने बेटे को बताया। इस
बारे में पता लगते ही प्रोग्राम में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस
दौरान प्रोग्राम में काम कर रहे नौकरों और कर्मचारियों की तलाशी भी ली गई।
इसके बाद वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमेर की फुटेज की जांच की गई तो पता लगा
कि करीब 10 साल का एक लड़का और करीब 14 साल की लड़की उनके बैग को कुर्सी पर
से उठाकर बाहर भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची
पुलिस ने दोनों बच्चों की सीसीटीवी फुटेज लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस दोनों अज्ञात बच्चों की तलाश कर रही है। |
Copyright @ 2019.