राष्ट्रीय (17/11/2014) 
बाल सुधार गृह में सुरंग से मचा हड़कम्प
- नाबालिक बच्चों की भागने की मंशा हुई नाकाम 
- पहले भी हो चुकी है उपद्रव और आगजनी  

नई दिल्ली। मुखर्जी नगर के बाल सुधार गृह में रविवार उस समय सनसनी फैल गई। जब आधा दर्जन नाबालिग लड़कों ने भागने के लिए सुरंग बनाने की कोशिश की। प्रशासन की चौकसी से नाबालिग अपनी मंशाओं में कामयाब नही हो पाए। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर ढ़ाई बजे मुखर्जी नगर बाल सुधार गृह प्रशासन को रिशेपशन यूनिट के कमरे से खोदने की आवाज सुनाई दी थी। किसी आशंका को भांपते हुए अधिकारी पुलिस के साथ  कमरे में पहुुंचें। कमरे में बंद लड़के लोहे की रॉड से सुरंग खोद रहे थे। पुलिस ने रॉड को कब्जे में लेकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में उत्तर.पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त ज्ञान संबदन ने पुष्टि की है। उनका कहना है कि फिलहाल मामले की जांच कई स्तर पर की जा रही है। मामला सामने आने पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़कों ने सुरंग को एक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया होगा। सभी लड़कों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह में सोमवार को 100 नाबालिग बंद थे। इन लड़कों को अलग से बंद किया गया था। इनपर हर वक्त नजर रखी जा रही थी। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कई बार नाबालिग बच्चों ने सुधार गृह से भागने की कोशिश की है। कई बार आगजनी और उपद्रव भी इस बाल सुधार गृह में हुए हैं।
Copyright @ 2019.