राष्ट्रीय (17/11/2014) 
दोस्त ने की पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या
- मृतक मदद के लिए चिल्लाता  रहा
- पैसों का लेन- देन बना हत्या का कारण  

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सोमवार को तड़के एक युवक की लाश नाले में मिली। लाश के उपर एक बड़ा सा पत्थर डाला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लिया। चश्मदीद का कहना हैं कि सोमवार की सुबह करीब 5 बजे जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। कोई जोर जोर से कह रहा था कि 'मेरी जान बख्श दो मैं तुम्हारे पैसे लौटा दुंगा'। अचानक एक पत्थर के गिरने की आवाज आई जिसके बाद लड़के की आवाज बंद हो गई। वहां पर दो लोग खड़े थे चश्मदीद को आते देख वो लोग फरार हो गये। चश्मदीद ने जा कर देखा तो नाले में एक युवक की लाश पड़ी थी और उसके उपर एक बड़ा सा पत्थर पड़ा था। चश्मदीद ने तुरंत पुलिस को सुचित कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच कर देखी तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पास के लाल बहादुर अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया। जहां उसकी पहचान उसके हाथ में बने टैटू के जरिये बंटी के तौर पर की गई। वह अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी के 26/66 मकान में रहता था। परिवार वाले को जैसे ही सुचित किया गया तो मृतक बंटी की मा का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बंटी की मां अपने बेटे की पहचान के लिए थाने आई जहां उसे बटी की तस्वीर दिखाया गया। पुलिस ने मामल की जांच में पाया कि बंटी की हत्या उसके दोस्त सुमित ने अपने किसी साथी के साथ मिलकर की है। सुमित से मृतक का पैसों को लेकर कोई लेन- देन था ज्सिकी वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Copyright @ 2019.