राष्ट्रीय (17/11/2014) 
खाली प्लाट में पड़ा मिला युवक का कटा सिर
- आशंका है कि अम्बेडकरनगर में मिले शव का है सिर 
- पुलिस मामले की जांच में जुटी है 
नई दिल्ली। ओखला  इलाके में खाली पड़े प्लाट में एक युवक का कटा हुआ सिर मिलने से दहशत का माहौल बन गया। प्लाट में सिर पड़े होने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर को अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस को आशंका है कि यह सिर अम्बेडकरनगर में मिले युवक के शव का हो सकता है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब पांच बजे खजुरी के जोधा बाई एक्सटेंशन के खाली पड़े एक प्लाट में किसी युवक का कटा हुआ सिर मिला जिस वजह से इलाके में अटकलों का बाजार गरम हो गया, सिर पर वहा से गुजर रहे एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने आस-पास के लोगों को इस बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। रविवार की दोपहर अम्बेडकर नगर इलाके में दक्षिणी पुरी में एक शव के दो दुकड़े धड़ और पैर मिले थे लेकिन सिर नहीं मिला था, पुलिस आशंका जाता रही है कि हत्यारों ने उस शव का सिर यहा लेकर फैका होगा। पुलिस ने मामले की जानकारी अम्बेड़कर नगर पुलिस को दे दी है।  खबर लिखे जाने तक यह जानकारी नही मिल पाई कि यह सिर किस युवक का है।     


Copyright @ 2019.