राष्ट्रीय (16/11/2014) 
पुलिस पर आरोप,पिटाई के बाद नाबालिक ने की खुदकुशी
- पुलिस ने थाने में ले जाकर की थी उसकी पिटाई 

- पुलिस आलाधिकारी कर रहें ह मामले की जांच


नई दिल्ली। करावल नगर थाना पुलिस पर एक नाबालिग को साइकिल चोरी के आरोप में टॉर्चर करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पुलिस टॉर्चर से दहशत में आए 17 साल के किशोर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस मामले की जांच जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहें हैं।

                              पुलिस के मुताबिक  17 साल का किशोर अपने परिवार के साथ जौहरीपुर  इलाके में रहता था। ृत्क अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और वह इलाके के ही सरकारी स्कूल में 11 वीं कक्षा में पढ़ता था। किशोर के मामा के मुताबिक बुधवार को किशोर ने अपनी गली में रहने वाले एक लड़के की नई साइकिल चलाने के लिए ली थी और उसके बाद वह लड़का साईकिलिशोर को देकर चला गया था। इसके बाद गली में ही रहने वाले  लड़के ने किशोर को डरा दिया और साइकिल उससे लेकर किसी अन्य शख्स को बेच दी थी। इसके बाद साइकिल के मालिक लड़के ने अपनी साइकिल को किसी अन्य शख्स के पास देखकर उसकी चोरी की शिकायत पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने किशोर  से भी पूछताछ क। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनके बच्चे को जमकर पीटा जिसके बाद वह बहुत डर गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके बेटे को छोडने के लिए दस हजार रुपए की मांग भी की थी लेकिन देर रात में करीब 2 बजे काफी मिन्नतों के बाद उनके बेटे को छोड़ दिया गया था। इसके बाद जब किशोर घर पहुंचा तो वह गहरे सदमे में था। शनिवार सुबह उसकी बहनें अपने स्कूल चली गईं थी और उसके माता-पिता अपने-अपने काम पर चले गए थे। इस दौरान किशोर ने घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस बारे में पता लगने पर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया  है कि पुलिस टॉर्र्चर के परेशान होकर उनके बेटे ने खुदकुशी का कदम उठाया। वहीं इस मामले में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त आरएस सागर ने छानबीन जारी होने की बात कही हैं। उन्होंने  दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Copyright @ 2019.