राष्ट्रीय (12/11/2014) 
झगडे के बाद किया था अपहरण और लूट
- बाइक और ग्रामीण सेवा की टक्कर बनी थी विवाद की वजह 
- अपहरण के बाद लूट लिया था 

नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में वाहन टकराने के बाद अपहरण और लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि (26) और तिलकराज (22) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी टाटा मैजिक (ग्रामीण सेवा ) पर कार्य करते थे। आरोपी ने पीड़ित देवेन्द्र और उसके भाई को उस समय लूट लिया था जब दोनों बाइक से सवार होकर पश्चिम विहार से अपने घर लौट रहे थे। जब दोनों नागलोई-नजफगढ़ रोड पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक आरोपियों की ग्रामीण सेवा से टकरा गयी।  जिस बात पर दोनों तरफ से गरमागरमी होने लगी। आरोपियों ने दोनों को अपनी ग्रामीण सेवा में खीच लिया और उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी उसके बाद उनसे सोने की चेन, कलाई घडी, तीन सोने की अंगूठी, दो मोबाईल, सोने का लॉकेट और दो चांदी के सिक्के लूट लिए थे। पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए दोनों आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया है। 
Copyright @ 2019.