राष्ट्रीय (12/11/2014)
प्रदूषण नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान

नई दिल्ली। दिल्ली में दिसम्बर माह से बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के पेट्रोल पंप पर गाड़ियों को ईंधन नही मिल पायेगा। दिसम्बर माह की शुरुआत में शेष 17-18 दिनों में यातायात पुलिस से जागरूकता अभियान चलाने के लिए उपराजयपाल नजीब जंग की तरफ से बोला गया है। दिल्ली में वर्तमान में करीब 60 लाख वाहन दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे है और लगातार इनकी संख्या बढ़ रही है। यातायात पुलिस से कहा गया है कि संबंधित विभागों के साथ मिलकर यातायात पुलिस लोगों को जागरूक करे, जिससे दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण की नियंत्रित किया जा सकेगा। दिल्ली में जिन पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण नियंत्रण केंद्र नही है उनसे वहा केंद्र खोलने के लिए आवेदन पत्र मंगवाए जायेगे। यूरो 4 वाहनों के प्रमाण पात्र की अवधि 1 साल होगी और अन्य वाहनों के लिए 3 महीने की वैधता होगी। |
Copyright @ 2019.