राष्ट्रीय (11/11/2014)
डॉ. हर्षवर्धन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला मंत्री ने कहा,

डॉ.
हर्षवर्धन ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और
पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने संवाददाताओं
को संबोधित करते हुए कहा, आज शांति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस
है। यह विज्ञान और समाज के बीच के पुल को मजबूत करने के लिए फिर से संकल्प
लेने का दिन है।” उन्होंने कहा कि खुद विज्ञान से जुड़ा व्यक्ति होने के
नाते और वैज्ञानिक शोध का फायदा आम आदमी तक पहुंचाने के अपने मिशन के
मद्देनजर अपने नये कार्यालय में आज मेरा प्रथम दिन होने से मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि वह सरकार के अनुसंधान संगठनों में नई ऊर्जा भरने का प्रयास करेंगे। देश में वैज्ञानिकों के सबसे पुराने फोरम ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ के 102वें सत्र को सफल बनाना मेरे आरंभिक कार्यों में शामिल होगा। सरकार द्वारा वित्त पोषित अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के सबसे बड़े वैश्विक नेटवर्क ‘वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर)’ को प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की तरफ उन्मुख करने की जरूरत है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, मैं संस्थानों का दौरा करूंगा और वैज्ञानिकों एवं वहां कार्यरत अन्य कर्मचारियों से बातचीत कर यह समझने का प्रयास करूंगा कि इन संस्थानों को और ज्यादा गतिशील बनाने के लिए क्या किया जा सकता है, ताकि उनके अनुसंधान के निष्कर्षों को भारतीय उद्योग द्वारा और ज्यादा स्वीकार किया जा सके। मंत्री ने कहा कि ज्ञान प्रणालियों में भारत की आत्मनिर्भरता विकसित करने में पृथ्वी विज्ञान विभाग को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा, मानसून एवं मौसम की बेहतर भविष्यवाणी करने और अन्य सभी गतिविधियों के लिए किये जा रहे अनुसंधान को मैं मिशन मोड में डालूंगा। |
Copyright @ 2019.