राष्ट्रीय (09/11/2014) 
बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
नई दिल्ली। रविवार को एक महिला ने जाम में फंसी बस में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची एक जन्म के बाद ड्राइवर ने बस सीधे अस्पताल में जाकर रोकीं, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  रविवार को डीटीसी की क्लस्टर बस डीएल-1सी, 6451 में यह घटना हुई। बस तिलक नगर से दासा बॉर्डर जा रही थी। उत्तम नगर से चिंता देवी नाम की महिला बस में चढ़ी वह गर्भवती थी। उसे जाफरपुर जाना था।  बस नजफगढ़ जाम में फंस गयी और जब महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी सुरेधा चौक के पास महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बस में मौजूद महिलाओं ने चिंता देवी और उनकी बच्ची को संभाला। इस हादसे के बाद बस ड्राइवर में बस अस्पताल की तरफ मोड़ दी और तुलाराम हॉस्पिटल परिसर में ले जाकर बस को रोका।  अस्पताल कर्मियों को मामले की जानकारी दी गयी, अस्पताल कर्मियों ने बस में पहुंच कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ है। 
Copyright @ 2019.