राष्ट्रीय (09/11/2014) 
बच्ची से कई दिनों से कर रहा था दुष्कर्म
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली फिर एक हैवान ने एक बच्ची को अपनी हवस का शिकार  बनाया। आरोपी कई दिनों से बच्ची के साथ दरिंदगी कर रहा था।  रविवार सुबह जब बच्ची ने आप-बीती अपनी माँ को बताई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी, पुलिस ने मेडिकल में रेप की पुष्टि के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक 7 साल की बच्ची अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में आई ब्लॉक में रहती है। उसके पड़ोस में ही आरोपी धर्मेन्द्र (28) अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। फिलहाल आरोपी की पत्नी और बच्चे ग़ाँव गए हुए है। बच्ची ने रविवार सुबह अपनी माँ को आरोपी की अमानवीय करतूतों के बारे में बताया तो उसकी माँ के पैरों के नीचे से जमीन निकल गयी। बच्ची ने बताया कि आरोपी कई बार बच्ची के साथ दुष्कर्म आकर चूका है और बीती शनिवार की रात भी उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया तो उसमे रेप होने की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Copyright @ 2019.