राष्ट्रीय (09/11/2014) 
पार्क की जमीन को लेकर हंगामा
नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके के कुँवर सिंह नगर में उस समय माहौल गरमा गया जब कुछ लोगों ने वह स्थित एक पार्क को अपना बताकर वहां पेड़-पौधे उखाड़ने शुरू कर दिए। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पथराव करके उन्हें वहां से खदेड़ दिया, और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू किया। जानकारी के अनुसार कुँवर सिंह नगर एक पॉश कॉलोनी है और 1972 में बसाई गयी थी उस समय इस कॉलोनी में पार्क के लिए करीब 1500 वर्ग गज पार्क के लिए छोड़ी गयी थी जिस पर अब पार्क बना हुआ है , रविवार शाम करीब 5 बजे करीब 40-50 लोगों ने वहां पहुंचकर इस जगह को अपना बताना शुरू कर दिया और पार्क में खड़े पेड़-पौधों को उखाड़ने शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों ने पहले उनको ऐसा करने के लिए मना किया और पुलिस को मामले  की सुचना दी। जब वह लोग पेड़-पौधे उखाड़ने से बाज नही आये तो स्थानीय लोग़ों को गुस्सा आ गया और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के विरोध में वहां पहुंचे बाहरी लोगों ने भी पथराव कर दिया, इस पथराव में दो लोग हिरासत में लिए गए है। सुचना पर पहुंचे निहाल विहार थाने के थानाध्यक्ष मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी और बाहरी लोगों में से दो को हिरासत में लिया है। 

Copyright @ 2019.