राष्ट्रीय (08/11/2014) 
संयुक्त अभियान में कराया 21 बाल मजदूरों को मुक्त
नई दिल्ली। पंजाबी बाग और नांगलोई इलाके में एसडीएम पंजाबी बाग सत्येन्द्र सिंह दुरसावत, एसीपी पंजाबी बाग हरचरण वर्मा, लेबर मिनिस्ट्री, बचपन बचाओ आंदोलन और स्थानीय पुलिस के साथ फैक्ट्रियों पर संयुक्त छापे मारकर 21 बच्चो को मुक्त कराया है। और फैक्ट्री मालिकों पर आर डव्लू / 14, चाइल्ड लेबर एक्ट 23 जेजे के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
- कारखानों में काम कराया जाता था 
- रोजाना 14-15 घंटे काम करते थे
- मुक्त बच्चों में कई का स्वास्थ्य ठीक नही है  
- मामूली वेतन पर काम कराया जाता था

 पंजाबी बाग और नांगलोई में काफी फैक्ट्रियां बनी हुई है इनके अंदर बच्चो से मजदूरी कराने की जानकारी मिलने के बाद संयुत्क रूप से यह अभियान चला गया था। इन इलाकों में 16 बच्चे स्थानीय चप्पल और जूते बनाने वाले कारखाने और 5 बच्चे अन्य कारखानों से मुक्त कराए गए है। इन बच्चों को महीने में काम की आवाज में 3 या 4 हजार रूपये दिए जाते थे। मुक्त कराए गए बच्चों से 14-15 घंटे काम कराया जाता था जिस वजह से इनमे से कई का स्वास्थ्य अच्छा नही था। 21 बच्चो में 20 लड़कों को मुक्ति आश्रम केशव नगर और इब्राहिम पुर भेजा गया है जबकि 1 लड़की को निर्मल छाया संस्था में भेजा गया है। जिन फैक्टरियों से बच्चे मुक्त कराए गए है उनके मालिको पर मामला दर्ज कर जांच की जा रहीं है।  
Copyright @ 2019.