Tuesday February 25 2025 01:49:58
राष्ट्रीय (08/11/2014) 
युवक को गोली मारकर किया घायल
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि किसी पर गोली चलाने से भी नही हिचकते। शाहबाद देरी इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने काम से वापस लौट रहे एक युवक पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। घटना शाहबाद डेरी से मात्र 150 मीटर की दुरी पर अंजाम दी गयी थी। पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक संजय देशवाल (22) रोहिणी के सैक्टर-24 में रहते है वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है। शुक्रवार देर रात जब वह काम से वापस लौट रहे थे तब तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोलियां चला दी गोली उनके पैर में लगी। गोली मारकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। मामले की जानकारी संजय ने अपने परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष है। तीनों बदमाशों ने मुंह पर कपडा बांधा हुआ था जिससे माना जा रहा है कि यह वारदात किसी जानकार ने की है।

Copyright @ 2019.