राष्ट्रीय (06/11/2014)
बीजेपी सदस्यता अभियान राजनांदगांव में 10 से
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के सदस्यता अभियान जिलों में मा.
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय पदाधिकारी, मंत्रीगण, सांसद, प्रदेश
पदाधिकारी, विधायकगण एवं प्रमुख जनों द्वारा विधिवत रूप से शुभारंभ किया
जाएगा। राजनांदगांव जिले में इस अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री माननीय डॉ.
रमन सिंह, सांसद अभिषेक सिंह एवं लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत 10 नवम्बर
को करेंगे। 7 नवम्बर को दुर्ग में राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री
सरोज पाण्डेय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा व सदस्यता अभियान के
प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। 10
नवम्बर को कोरबा-राष्ट्रीय मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर
गुप्ता। बिलासपुर- नगरीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल एवं
प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी। बलौदाबाजार-सांसद रमेश बैस, विधायक एवं
प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा। धमतरी -कृषि मंत्री- बृजमोहन अग्रवाल,
बेमेतरा- खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले एवं भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद
उपासने, सूरजपुर- गृहमंत्री राम सेवक पैकरा। जगदलपुर-स्कूल शिक्षा मंत्री
केदार कश्यप एवं विधायक महेश गागड़ा। सरगुजा - प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
नारायण चंदेल, सांसद कमल भान सिंह। बालोद - राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश
पाण्डेय एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद यादव। कोण्डागांव - सांसद
विक्रम उसेण्डी। रायगढ़-केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, सांसद कमला पाटले,
प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय। गरियाबंद - सांसद चंदूलाल साहू,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक बजाज सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। 11
नवम्बर को रायपुर- कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल। कांकेर- पंचायत एवं
संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर, प्रदेश मंत्री यशवंत जैन। रायपुर ग्रामीण -
विधायक एवं प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा -प्रदेश मंत्री छगन मुदंड़ा।
कवर्धा-सांसद अभिषेक सिंह, प्रवक्ता मंत्री संजय श्रीवास्तव। जांजगीर
चांपा- विधायक लखन देवांगन, प्रदेश मंत्री निर्मल सिन्हा । महासमुंद- भाजपा
प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू एवं किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संदीप
शर्मा। भिलाई- खुबचंद पारख, महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू।
नारायणपुर -प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शरद अवस्थी। दंतेवाड़ा -सांसद दिनेश
कश्यप, प्रवक्ता सुभाऊ कश्यप। सुकमा - महापौर किरण देव। बीजापुर-शिवनारायण
पाण्डेय। मुंगेली- वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पाण्डेय, सांसद लखन साहू।
जशपुर- सांसद रणविजय सिंह जुदेव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर अनिल सिंह ।
बलरामपुर- भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव। कोरिया -सांसद बंशीलाल
महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। |
Copyright @ 2019.