राष्ट्रीय (05/11/2014) 
दिल्ली में लोगों का दिन में घर से ना निकलना हुआ मुश्किल, दिनदहाड़े हो जाती है चोरी.
 नई दिल्ली। आज कल लोग दिन में अपने घर से बाहर निकलनें से जर रहै हैं, लोगों का कहना है कि अगर वो बाजार या अपने ऑफिस जाते हैं तो मन में डर रहता है कि कही चोरी ना हो जाए, ऐसा ही हुआ डिफेन्स कॉलोनी में,  जहां चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम दिया। बारदात  के समय दंपति जॉब पर गए हुए थे शाम को जब महिला वापस आई तो उन्होंने घर के दरवाजे और अलमारियों के दरवाजे टूटे  हुए देखे। चोर करीब 20 से 25 लाख के जेवरात और एक लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ़ कर गए है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
                                             जानकारी के अनुसार चांद वर्मा (56) अपनी पत्नी कविता वर्मा (52) के साथ मकान न-436, टाइप-3, आयुर्विज्ञान नगर में रहते है। पति एक कंपनी में नोएडा में काम करते है जबकि उनकी पत्नी एम्स अस्पताल में नौकरी करती है। इनका एक ही बेटा है वह आयरलैंड में रहता है। बुधवार को दोनों पति-पत्नी अपने-अपने काम पर चले गए थे शाम को करीब 4 बजे जब कविता वर्मा घर पहुंची तो उनके घर का ताला टुटा हुआ था उन्होंने घर में जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और लाखों रूपये की ज्वैलरी के साथ 1 लाख की नगदी गायब थी। चोर ने लोहे की रॉड से ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया है।  मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ हैं।
Copyright @ 2019.