राष्ट्रीय (01/11/2014)
कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप शो-कौशिक
रायपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी को
पूर्णत: फ्लॉप शो बताया है। आर्थिक नाकेबंदी में किसान पूर्णत: गायब रहे
हैं, यह केवल कांगे्रस कार्यकर्ताओं तक ही सीमित रह गया। इस आंदोलन को
छत्तीसगढ़ के किसानों का समर्थन नहीं मिला और कांग्रेस किसानों का विश्वास
जीत पाने में असफल साबित हुई है। श्री
कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान शुरू से ही भाजपा के साथ जुड़ा रहा है
और भाजपा सरकार, जिस प्रकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर रही है उसे
देखते हुए कहा जा सकता है कि भविष्य में भी किसान भाजपा के साथ में रहेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने आर्थिक नाकेबंदी का आव्हान किया और किसानों की
अनुपस्थिति से स्पष्ट है कि यह पूर्णत: फ्लॉप रहा है। कांग्रेस के तीन वर्ष
के कार्यकाल में किसानों की अनदेखी और परेशानी किसी से छूपी नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खाद्य, बीज, किसान ऋण, सिंचाई व्यवस्था,
बिजली की सप्लाई ओर धान खरीदने तक की समुचित व्यवस्था की है। इस प्रकार की
व्यवस्था ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की है और प्रदेश का
किसान विकास के पथ पर भाजपा के साथ चल रहा है। कांग्रेस के खोखले दावे और
झूठे प्रचार से किसान भ्रमित होने वाला नहीं है। भाजपा
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को लेकर कांग्रेस ने दो आंदोलन किए। एक
आंदोलन अजीत जोगी के द्वारा और दूसरा भूपेश बघेल द्वारा। दोनों ही आंदोलन
को किसानों ने नकार दिया है और यह दोनों आंदोलन किसानों के न होकर और
कांग्रेस में अपना वर्चस्व साबित करने वाले ज्यादा प्रतीत हो रहे हैं। |
Copyright @ 2019.