राष्ट्रीय (01/11/2014) 
निर्माणधीन ईमारत गिरने से दो मजदुर दबे
नई दिल्ली। नवी करीम इलाके में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब एक तीन मंजिला ईमारत भरभरा कर गिर गयी और इसके मलवे में दबने से दो मजदुर बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों घायलोंं को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के समय ईमारत की तीसरी मंजिल पर मजदुर डस्ट (बदरपुर) चढ़ाने का काम कर रहे थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

- दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है 
- शुक्रवार की देर रात का है मामला
                                    जानकारी के मुताबिक नबी करीम इलाके में मकान न- सी-357/1, चिनोट बस्ती में एक ईमारत में निर्माण कार्य चल रहा था।  शुक्रवार की देर रात करीब 3 बजे चिनाई के लिए डस्ट आया था जिसे मजदुर तीसरी मंजिल पर चढ़ाने का काम कर रहे थे अभी उन्होंने आधा डस्ट भी नही चढ़ाया था कि अचानक ईमारत भरभराती हुई गिर गयी और मलवे में तब्दील हो गयी।  अचानक इस हादसे के शोर की वजह से पडोसी घरों से बाहर निकल आए।  इसके मलवे में वह काम कर रहे दो मजदुर दबकर बुरी तरह जख्मी हो गए थे जिनको लोगों की मदद से बाहर निकला गया और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस निर्माणधीन ईमारत में छत कमजोर थी लेकिन  बिल्डर द्वाराइस पर निर्माण किया जा रहा था।  
Copyright @ 2019.