राष्ट्रीय (01/11/2014) 
त्रिलोकपुरी से नहीं निकलेगी अखाड़ा रैली
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में कर्फ्यू व धारा 144 के बाद जहां वातावरण धीरे-धीरे समान्य होता जा रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस की तरफ से रोजाना कर्फ्यू में ढील देने का समय बढ़ रहा है, वहीं इस बात का नजारा शुक्रवार रात हुए जागरण में देखने को मिला जहां दोनों समुदायों के सहयोग से जागरण को सफल बनाया गया। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि मोहर्रम कमेटी ने बताया कि वह इस बार कई वर्षों से निकाली जा रही अखाड़ा रैली इस बार त्रिलोकपुरी से नहीं निकाली जाएगी। मगर मोहर्रम का तजिये जूलुस के साथ शांति पूर्वक निकाले जाएंगे।
- एतिहायत के लिए उठाया गया यह कदम 
- इस रैली में तलवार और आग से करतब दिखाए जाते है

 सूत्रों के अनुसार इस बार यह अखाड़ा रैली इस वजह से नहीं निकाली जाएगी, क्योंकि इस रैली में तलवारों व आग से करतब  किए जाते हैं, जिसमें छोटे बच्चे भी मौजूद होते हैं और त्रिलोकपुरी में लगी धारा 144 की वजह से यह अखाड़ा रैली इस बार नहीं निकाली जाएगी। कई वर्षों से इस अखाड़ा रैली की शुरुआत कर रहे मरहूम रियाजउद्दीन का देहांत तीन साल पहले हो चुका है, जिसके बाद उनके पुत्र मो. गयाज इस अखाड़ा रैली की शुरुआत करते हैं। उन्होंने बताया कि यह अखाड़ा रैली त्रिलोकपुरी के 27 ब्लॉक से शुरु की जाती है, जिसके बाद यह रैली 32 ब्लॉक, 33 ब्लॉक, 15 ब्लॉक, 34 ब्लॉक और शशि गार्डन तक घुमाई जाती है, मगर इस बार यह रैली नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि अखाड़ा रैली निकालने की इस बार हमने माहौल को देखते हुए कोई भी तैयारी नहीं की है।
Copyright @ 2019.