राष्ट्रीय (01/11/2014) 
बेटी के बलात्कारी की गला दबा कर की हत्या
    नई दिल्ली। एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कीमत हवस में अन्धे युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। अपनी बेटी के साथ हुए रेप से आहत पिता ने आरोपी की गला दबाकर हत्या कर दी। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की के गर्भवती होने पर  बारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या के जुर्म में नाबालिग के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

- नाबालिग के साथ एक महीने पहले किया था दुष्कर्म  
- आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की दी थी धमकी 

   जानकारी के अनुसार राजेश (परिवर्तित नाम ) चंदू नगर, खजुरी में रहता था। उसके किराये में ओमपाल (45) नाम का किरायेदार रहता था जो मूलरूप से भिंड मुरैना का रहने वाला था। ओमपाल का परिवार गांव में ही रहता है। ओमपाल ने करीब एक महीने पहले राजेश की नाबालिग बेटी को बहाने से अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की ने डर के मारे किसी को कुछ नही बताया। दीवाली पर ओमपाल अपने गांव गया हुआ था तभी लड़की की तबियत ख़राब हो गयी लड़की को उसकी मां डॉक्टर के पास ले कर गयी तो पता लगा कि वह गर्भवती है। जब लड़की से उसके परिजनों ने पूछा तो उसने साडी सच्चाई बता दी। दिवाली के बाद ओमपाल शुक्रवार को वापस लौटा था। शुक्रवार की देर रात राजेश और ओमपाल की इस बात पर लड़ाई हो गयी गुस्से में राजेश ने उसका गला दबा दिया, दम घुटने से उसकी मोत हो गयी। शनिवार सुबह पुलिस ने जानकारी के बाद उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Copyright @ 2019.