राष्ट्रीय (31/10/2014) 
ये हैं हरियाणा की खूबसूरत और मन मोह लेने वाली झीलें
विशेष: 1 नवंबर को प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, कला, विकास और सुनी-अनसुनी कहानियों से आपको अवगत कराएगा। इस कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं हरियाणा के कुछ चर्चित झीलों के बारे में...


फरीदाबाद। हरियाणा की झीलें इस प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाती हैं। फरीदाबाद का बड़खल झील भी हरियाणा पर्यटन में खास स्थान रखता है। सूरजकुण्ड फरीदाबाद का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थान है। इस झील का प्रतीकात्मक महत्व है और उगते सूरज का प्रतीक माना जाता है।
 
 
सननिहित सरोवर
 
सननिहित सरोवर को सात पावन सरस्‍वती का संगम माना जाता है। कहा जाता है कि इस सरोवर में अमावस्‍या और ग्रहण के दौरान नहाने से उतना ही पुण्‍य मिलता है जितना पुण्‍य अश्‍वमेध यज्ञ को करने के बाद मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस सरावेर में नहाने, प्रार्थना करने और दान करने से प्‍यारे दिवंगतों की आत्‍मा को शांति मिलती है। हिंदूओं की बडी भीड़ अपने चाहने वालों की आत्‍मा की शांति के लिए यहां पिंड - दान करने आते है। माना जाता है कि यहां सरोवर में निवास करने वाले भगवान विष्‍णु, आर्शीवाद देते है।
Copyright @ 2019.