राष्ट्रीय (31/10/2014) 
रोहित शर्मा की दमदार वापसी, श्रीलंका के खिलाफ ठोके 142 रन
यहां ब्रेबॉर्न स्टेडियम में हो रहे प्रैक्टिस मैच में इंडिया-ए के लिए रोहित शर्मा ने सेंचुरी लगाई। श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 142 रन की पारी खेली। कंधे में लगी चोट के बाद यह उनकी पहला मुकाबला है।

रोहित ने कुल 111 गेंदों में 18 चौके व 1 छक्का जड़ते हुए 142 रन बनाए। वे दुर्भाग्यशाली रहे और 41वें ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उनकी दमदार सेंचुरी के दम पर इंडिया-ए टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड टूर पर चोटिल हो गए थे। उस वजह से वे वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। सिलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन मैचों में रोहित को शामिल नहीं किया है।

मनीष पांडे ने भी ठोका सैकड़ा

श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंडिया के लिए रोहित शर्मा के अलावा मनीष पांडे ने शतक लगाया। उन्होंने 15 चौकों व 1 छक्के से सजी 135 रन की नाबाद पारी खेली।

ओपनर उन्मुक्त चंद ने भी बल्ले से कमाल दिखाते हुए 54 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके व 1 छक्का लगाया।

श्रीलंका के लिए धम्मिका प्रसाद ने 3 और लाहिरु गमागे ने 2 विकेट झटके।

Copyright @ 2019.