राष्ट्रीय (31/10/2014) 
स्कूल बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल
नई दिल्ली। आज सुबह दिल्ली की डिफेंस कालोनी फ्लाईआवेर पर चढ़ते ही बस का एक टायर निकल गया। जिस कारण बस पलट गई। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अभी जारी है। आज सुबह करीब नौ बजे एक प्राइवेट स्कूल के प्राईवेट बस जिसमें लोग सवारी के तौर पर अपने  आफिस जा रहे थे। बस  में करीब 16 लोग सवार थे। जैसे ही बस मूलचन्द की तरफ से डिफेंस कॉलोनी के फ्लाईओवर पर पहुंची तभी बस का एक टायर निकल गया। जिससे कारण बस पलट गई। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 
Copyright @ 2019.