राष्ट्रीय (31/10/2014)
भाजपा का सदस्यता अभियान 1 नवंबर से

ग्रेटर नोएडा। भाजपा 1 नवंबर से सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए बीते दिन पार्टी की पी-3 सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में बैठक हुई। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री एवं जिला प्रभारी अरविंद प्रभात शामिल हुए। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर जाकर काम करने का निर्देश दिया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि जिंदल ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज रन फॉर यूनिटी में युवा मोर्चा के अधिक से अधिक सदस्य भाग लेंगे। साथ ही उन्होंने युवा मोर्चा के 14 मंडल प्रभारी भी घोषित किए। इनमें से अतुल गहलौत को ग्रेटर नोएडा, डॉ. दीपक शर्मा व केशव गोयल को बिसरख, अरुण सिसोदिया को दादरी, अभिषेक कौशिक को जारचा मंडल का प्रभारी घोषित किया गया है। |
Copyright @ 2019.