राष्ट्रीय (31/10/2014) 
सपा ने महानगर दफ्तर में लगाया जनता दरबार
नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर 62 स्थित नवादा गांव के सपा महानगर कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया जिसमें लोंगो की समस्याओं को सुना गया। क्षेत्र के आए लोगों ने महानगर अध्यक्ष अनिल यादव को पुलिस उत्पीडन, प्राधिकरण से संबंधित जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया।

वहीं सलारपुर से आए लागों ने सड़क एंव नाली निर्माण की मांग की। निठारी गांव के लागों ने गांव की टूटी सड़क को ठीक करवाने की एवं सर्फाबाद से आए लोगों ने स्ट्रीट लाइट एंव कुछ नए बिजली के खंबों को लगवाने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष ने फोन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर लोगों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण को कहा है। महानगर अध्यक्ष द्वारा कार्यालय पर रोज सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दरबार लगाया जा रहा है। जनता दरबार में सपा नेता राजेश अवाना, संजय त्यागी भी मौजूद थे।

Copyright @ 2019.