राष्ट्रीय (30/10/2014) 
अवैध हथियार व् शराब सहित 2 गिरफ्तार

    रि0 चैकी जंक्शन थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलन्दशहर पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान दिनांक 29.10.2014 को समय 20.10 बजे शाहपुर मोड से अभियुक्त 1-सुभाष पुत्र शान्तिप्रसाद निवासी सौंदा थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के कब्जे से एक थैले में से 40 पव्वे नाजायज देशी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफतार किया है। उक्त घटना के संबंध मे रि0 चैकी जंक्शन थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
    थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर पुलिस द्वारा गश्त व चैंकिग के दौरान दिनांक 29.10.2014 को समय 09ः40 बजे जंगल ग्राम नगलिया टक्कर तिराहा से अभियुक्त 1-राजू शर्मा पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम करौरा थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर को एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय जिन्दा 02 कारतूस जिन्दा सहित गिरफतार किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध मे थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0- 250/2014 धारा 25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.