राष्ट्रीय (30/10/2014) 
कपूर बहनों ने साथ में की Outing, इस अंदाज में आईं नजर
करीना कपूर खान अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ इन दिनों आउटिंग कर रही हैं। दोनों बहनें मंगलवार की रात मुंबई में एक साथ नजर आईं। बीते तीन दिन में ये दूसरा मौका है जब ये दोनों साथ नजर आई हैं।

कपूर बहनों को जब स्पॉट किया गया तो करीना कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक जेगिंग्स, ग्रे टॉप और ब्लैक जैकेट पहनी थी। करीना ने ब्लैक गॉगल लगा रखा था, वहीं बालों का जूड़ा बांधा था। उन्होंने स्पोर्ट्स शू पहने थे। दूसरी तरफ करिश्मा भी ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने गले में एक कलरफुल स्कार्फ डाल रखा था। दोनों बहनें एक साथ एक गाड़ी में नजर आईं। इस मौके पर अमृता अरोड़ा भी नजर आईं।
 
करिश्मा रविवार को दिल्ली में आयोजित भोपाल पटौदी पोलो कप देखने के लिए अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंची थी। इस दौरान करीना पति सैफ अली खान के साथ नजर आईं थी। इसके बाद सोमवार को दिल्ली में ही एक फूट प्रोडक्ट लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची थीं।

Copyright @ 2019.