राष्ट्रीय (30/10/2014)
रजापुर ब्लाक प्रमुख के भाई ने साले को मारी गोली

विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में पारिवारिक कलह के चलते बम्हैटा निवासी सुरेंद्र यादव को गोली मार दी गई। उनके हाथ और पैर में दो गोली लगी। हालांकि गोलियां निकाल दी गई हैं, वे खतरे से बाहर हैं।सुरेंद्र ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें रजापुर ब्लाक प्रमुख, उनके भाई सुनील, एक डॉक्टर समेत पांच लोगों को नामजद किया है। सुनील सुरेंद्र का जीजा है और रजापुर
ब्लाक प्रमुख जितेंद्र यादव का छोटा भाई है। सपा के एक नेता का भतीजा है।
डॉक्टर पर बिना पुलिस को जानकारी दिए सुरेंद्र की गोलियां निकालने का आरोप
है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एएसपी
विपिन ताड़ा ने बताया कि सुरेंद्र का बहन को लेकर सुनील से विवाद चल रहा
है। सोमवार देर रात इनमें समझौते की बात चल रही थी। सुरेंद्र का आरोप है कि
सुनील ने उस पर गोलियां चलाईं, दो गोलियां उसे लगीं। वारदात
के दौरान रजापुर ब्लाक प्रमुख और दो अन्य लोग वहां थे। बाद में मामले को
निपटाने के लिए एक डॉक्टर से उसकी गोलियां निकालवाई गईं। पुलिस को इसकी
सूचना नहीं दी गई। सुरेंद्र जब रिपोर्ट लिखाने पहुंचे, तब वारदात का पता
चला। इस बारे में रजापुर ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि आपसी मामला है, जिसमें समझौता हो गया है। मैं वहां नहीं था। |
Copyright @ 2019.