राष्ट्रीय (29/10/2014) 
चुन्नी से झूलकर लगाया मौत को गले
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में एक युवती ने फंदे से झूलकर ख़ुदकुशी कर ली। मौके पर से पुलिस  को कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच कर रहीं है। 
                                    युवती का नाम वर्षा (22) था वह अपने परिवार एक साथ मौजपुर इलाके में रहती थी। बारहवीं कक्षा के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। परिवार ने माता-पिता, दो बहन और दो भाई है। मंगलवार की रात उसने पंखे के सहारे चुन्नी का फंदा गले में डालकर ख़ुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से झूलते हुए देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी अस्पताल लेजाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है जिस वजह से अभी ख़ुदकुशी के कारणों का पता नही चला है।  पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
Copyright @ 2019.