राष्ट्रीय (29/10/2014) 
परिजनों ने लगाया दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप
नई दिल्ली। उस्मानपुर इलाके में एक युवक की संग्दिध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का शक जाहिर किया है।  परिजनों ने मृतक की दूसरी पत्नी,एक पडोसी सहित छह  लोगों के नामजद करवाए है। पुलिस नामजद लोगों से पूछताछ कर रही है। 
                                            जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मो. महमूब (42) के रूप में हुई है वह अपनी दूसरी पत्नी हुमैरा के साथ सी-24, गली न- 7, ब्रह्मपुरी में किराये पर रहता था जबकि उसकी पहली पत्नी  नूरजहाँ से तीन बच्चे, बेटा शुबान उर्फ़ अब्दुल , ईशान और बेटी लायबा है। नूरजहाँ अपने दोनों  बेटों के साथ अपनी माँ के पास रहती है और बेटी अपने फूफा के पास रहती है। सोमवार को ईशान अपने पिता से मिलने गया था जब वह अपने पिता के कमरे पर पहुंचा तो उसने देखा की वह पंखे से हुक के सहारे रस्सी से लटका हुआ था, उसके पैर जमीन से पर रखे हुए थे और वहां पर कोई मौजूद नही था। उसने तुरंत मामले की जानकारी अपनी नानी और रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदारों ने उसकी हत्या का आरोप छह लोग रियाज, अताउल्ला, मरियम, खलील, हुमैरा , असलम पर लगाया है। इस लोगों में हुमैरा मृतक की पत्नी है और असलम उसका पडोसी है जबकि अन्य लोग हुमैरा के परिजन है। मृतक एक परिजनों ने बताया कि हुमैरा अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर महमूब से मारपीट और गाली- गलौच करती थी। 
Copyright @ 2019.