राष्ट्रीय (29/10/2014) 
नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले युवक की गिरकर मौत
नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले युवक की छत से गिरकर मौत हो गयी। गिरने की वजह से उसके सिर में चोट आई थी उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।  अभी इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि वह छत से कैसे गिरा।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
                                        मृतक की पहचान पवन पांचाल (35) के रूप में हुई है वह अपनी पत्नी पूनम, बेटी निक्की,शिवानी और एक बेटे विशाल के साथ खेड़ा गांव, मानसरोवर पार्क में रहता था। उसने घर से कुछ दूर नत्थु कॉलोनी चौक के पास नशा मुक्ति केंद्र खोल रखा था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह केंद्र की दूसरी मंजिल पर खड़ा था तभी अचानक नीचे सड़क पर आ गिरा।  गिरने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। पवन को घायल अवस्था में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा  इलाज के दौरान उसबे दम तोड़ दिया। हादसे के समय केंद्र में पवन अपने एक कर्मचारी के साथ था।  कर्मचारी का कहना है कि जब हादसा हुआ उस समय पवन छत पर अकेला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
Copyright @ 2019.