राष्ट्रीय (29/10/2014)
दहशत के बाद धूमधाम से हुई छठ पूजा
नई दिल्ली। त्रिलोक पुरी इलाके में हिंसा के बाद खौफ के बदल छटते नजर आए, खौफ के आगे श्रद्धा की जीत होती दिखाई दी जब इलाके से लोग पूजा-अर्चना के लिए भारी तादाद में घरों से बाहर निकले। त्रिलोकपुरी के पास न्यू अशोक नगर छठ घाट पर हजारों व्रती पहुंचे और सूर्य भगवान की बहन छठ की पूजा करने के लिए इकट्ठे हुए। पांच दिनों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। रुक-रुक कर पत्थरबाजी, गोलीबाजी और गाली-गलौच की घटना हो रही थी। जिस वजह से इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था इस इलाके में पूर्वांचलवासियों की बड़ी जनसंख्या रहती है और छठ का त्यौहार इनके लिए विशेष महत्व रखता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में ढील दी गयी ताकि लोग पूजा के लिए आ-जा सके। पुलिसबल की संख्या बढ़ाई गयी :- इलाके में तनाव देखते हुए और छठ के मौके पर किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किये थे इलाके में सिपाहियों की संख्या बढ़ाई गयी थी ताकि किसी परेशानी के समय स्थिति को संभाला जा सके। छठ के मौके पर पुलिसबल मुस्तैदी के साथ तैनात दिखाई दिया। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी दिया साथ :- छठ के मौके पर अपने हिन्दू भाइयों का दूसरे धर्म विशेष एक लोगो ने भी साथ दिया और छठ पूजा के लिए जा रहे व्रती लोगो शुभकामनाए देते हुए दिखाई दिए। हिंडन किनारे बनाई छठ :- इलाके के लोगों ने ब्लॉक 18 के पास हिंडन नदी पर छठ पूजा घाट बनाया गया था। पूर्वांचलवासी समूहों में गीत गाते हुए घाट पर पहुंचे इनको देखकर ऐसा नही लग रहा था कि पिछले पांच दिन इन्होने दहशत और खौफ में बिताए है। इस त्यौहार ने जख्मों पर मरलम लगाने का काम किया है। |
Copyright @ 2019.