राष्ट्रीय (29/10/2014)
धागा फैक्टरी में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

गाजियाबाद। देर रात कविनगर स्थित एक धागा
बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की मौके पर पहुंची
तीन दर्जन से ज्यादा दमकल विभाग की गाडियों को आग पर काबू पाने में तकरीबन
सात घंटे से ज्यादा का समय लगा। इस भीषण आग में करोड़ों का नुकसान होने की
बात कही जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आग लगते ही घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की तीन दर्जन गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग ने और भीषण रूप ले लिया। जिसके बाद एयर फोर्स की मदद से और दमकल भेजे गए। सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। |
Copyright @ 2019.