राष्ट्रीय (28/10/2014) 
सपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन, प्रदेश अध्यक्ष बने अखिलेश
लखनऊ. सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की भंग केंद्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने इस कमिटी का पुनर्गठन किया। वह संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं, जबकि सीएम अखिलेश यादव को बोर्ड का आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

पार्टी के महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव बोर्ड के सचिव नियुक्त हुए हैं। अखिलेश को आमंत्रित सदस्य के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार भी दिया गया है। इसके अलावा आजम खान, शिवपाल यादव, किरनमय नंदा, रवि प्रकाश वर्मा और जो. एंटोनी इसके सदस्य नियुक्त हुए हैं।
Copyright @ 2019.