राष्ट्रीय (28/10/2014)
रिहायशी इलाकों में बहने लगी लावा की नदी, 6 लाख साल पुराना है ज्वालामुखी

होनोलुलू। हवाई केबिग आइलैंड पर स्थित
ज्वालामुखी किलुवेया का लावा 30 फीट प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा
है। इसकी यही गति रही तो दो दिनों में यह पौन किमी दूरी तय करेगा। अमेरिकी
भू-वैज्ञानिकों के अनुसार यह अभी घरों से 1.5 किलोमीटर दूर है। पाहोआ कस्बे
के आपा रोड पर मौजूद 50 घरों के लोगों को जगह छोड़ने की सलाह दी गई है। लावा की यह नदी इस साल 27 जून से बहना शुरू हुई थी। यह ज्वालामुखी 6 लाख साल पुराना है। - 4000 लोग रहते है पहोआ कस्बे में। - 1093 डिग्री सेल्सियस है लावा का तापमान। - 230 फीट चौड़ाई में सड़क पर फैला है। - 30 फीट/घंटे की रफ्तार से बह रहा है लावा। |
Copyright @ 2019.