राष्ट्रीय (28/10/2014) 
सोनाक्षी सिन्हा ने बदला अपना हेयर स्टाइल, देखें बॉब कट में नया लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ऑफस्क्रीन अपने ग्लैमरस लुक के लिए हमेशा सराही जाती है। सोनाक्षी अक्सर अपने फैशन के साथ बदलाव करती रहती हैं, लेकिन इधर सोनाक्षी ने सबको अपने नए लुक से चौंका दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोग्राफ्स सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किए हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी का हेयरकट बदला हुआ नजर आ रहा है। दरअसल सोनाक्षी ने अपने बाल कटवा लिए हैं और अब स्टायलिश बॉब कट में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने अपनी तस्वीर ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा- बहुत सालों बाद छोटे बाल..! सोनाक्षी को ये हेयर कट क्रोमाके सलून की हेयर ड्रेसर कांता मोटवानी ने दिया है।
 
फिलहाल यह तो पता नहीं चल सका है कि सोनाक्षी का ये नया लुक किसी फिल्म के लिए है या फिर महज लुक चेंज करने के लिए उन्होंने अपने बाल कटवा लिए। खैर जो भी वजह हो लेकिन सोनाक्षी का यह नया लुक फब रहा है।

Copyright @ 2019.