राष्ट्रीय (10/10/2014)
महिला का शव मिला

नई
दिल्ली। गाजीपुर इलाके में उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब इलाके
में एक महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के अस्पताल के शव गृह में
सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस को मृतका के पास से ऐसी कोई चीज नही मिली है।
जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस आस-पास के थानों में संपर्क कर
मृतका की पहचान करने में जुटी हुई हुई है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर
शाम सूचना मिली की गाजीपुर सब्जी मंडी के पास एक महिला अचेत अवस्था में
पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत एलबीएस अस्पताल में
भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शरीर पर कोई
चोट के निशान नही मिले है। वहीं घटना के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल पाएगा। |
Copyright @ 2019.