राष्ट्रीय (08/10/2014) 
हत्या के शक में शव कब्र से निकला
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में हत्या के शक के चलते कोर्ट के आदेश के बाद एक युवक का शव कब्रिस्तान से निकला गया, युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने ख़ुदकुशी नही की है बल्कि उसकी हत्या की गयी है। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
                             जानकारी के अनुसार मृतक जावेद (22) की अपने परिवार के साथ न्यू मुस्तफाबाद, गली न. 13 में अपने परिवार के साथ रहता था 2 नवम्बर 2012 को मुस्तफाबाद में रहने वाली जुनेब के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद पति- पत्नी में विवाद रहने लगा। 29 मई 20 14 को जब जावेद के पिता जमात पर गए हुए थे तब जावेद की लाश पलंग पर पड़ी मिली उसके गले में फंदा लगा हुआ था। ख़ुदकुशी मानकर उसके शव को गोकुलपुरी इलाके के कब्रिस्तान में दबा दिया गया था। लेकिन अब मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसने आत्महत्या नही की उसकी हत्या की गयी थी, और दोबारा मामले की जाँच के आदेश कोर्ट से ले आए।  कोर्ट के आदेश के बाद शव को दोबारा कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Copyright @ 2019.