राष्ट्रीय (08/10/2014) 
सपा के राष्टï्रीय अधिवेशन में पहुंचे शरद यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) का आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में शुरू हो गया है। अधिवेशन में  हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं जिसमें नोएडा व गाजियाबाद से भी सैकड़ों लोग गए हैं।

जनेश्वर मिश्र पार्क में जोरदार तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। अधिवेशन में जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव भी पहुंचे। इसके अलावा ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी शामिल होने की सूचना मिल रही थीं। मगर खबर लिखे जाने तक वे अधिवेशन में नहीं पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मुलायम सिंह के नाम पर मुहर लगी। इसके बाद मुलायम एक फिर से सपा सुुप्रीमो बन गए।
गौरतलब है कि अधिवेशन से पहले पूरा लखनऊ मुलायम और अखिलेश के पोस्टरों से पट गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन 10 अक्टूबर को होगा। पहले दिन राजनीतिक आर्थिक प्रस्ताव के माध्यम से पार्टी अपनी भावी राजनीति और रणनीति का संकेत देगी। इस लिहाज से यह अब तक का सबसे महत्वपूर्ण अधिवेशन होगा। 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से बनी सपा सरकार की उपलब्धियों के साथ 2017 की तैयारी में जुुटी है।

Copyright @ 2019.