राष्ट्रीय (07/10/2014)
अवैध होर्डिंग सुरक्षा में बने जी का जंजाल

नोएडा। प्राधिकरण के कर्मचारियों की
मिलीभगत से अवैध होर्डिंग्स का धंधा जोरों पर है हालांकि ये होर्डिंग्स
सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। जिस तरह से ज्यादातर होर्डिंग्स
की हालत खस्ता है। देखने से प्रतीत होता है कि ये होर्डिंग्स हलकी सी आंधी
में उड़ न जाए। यदि इनमें से कोई होर्र्डिंग सड़क पर गिरा तो जान माल की
हानि हो सकती है। होर्डिंग्स का काम देख रहे प्रोजेक्ट इंजीनियर बीके सिंह से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल दिखवाया जा रहा है कि शहर में कितने होर्डिंस लगे हुए हैं। दूसरी ओर अवैध रूप से लगे इन होर्डिंग्स से माफिया प्राधिकारण राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं। उल्लोखनीय है कि प्राधिकरण ने होर्डिंग्स के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस क्रम में कई मुख्य मार्गों पर होर्डिंग्स का टेंडर किसी सांठगांठ वाले को ही दिए जाने की उम्मीद है। जरूरत है कि इस मामले में उच्च अधिकारी सुपरवाईज करें और होने वालेे घोटालों से बचें। |
Copyright @ 2019.